Monday, May 20, 2024
Homeक्राइमRajasthan Crime: शक के चक्कर में पति ने ली पत्नी की जान,...

Rajasthan Crime: शक के चक्कर में पति ने ली पत्नी की जान, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे होश

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने शक के चक्कर में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पति ने कि पत्नी की हत्या

मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढिगावड़ा का है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि खेड़ला, मालाखेड़ा निवासी देवीदयाल मीना ने मामला दर्ज कराया है कि उसके जीजा ने धारदार हथियार से गला काटकर उसकी बहन की हत्या कर दी है।

पत्नी पर करता था शक

पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रीराम मीना को अपनी पत्नी पर शक था। वह पहले भी कई बार अपनी पत्नी पर हाथ उठा चुका है। श्रीराम मीना आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। वो उसे किसी से बात नहीं करने देता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद श्रीराम मीना ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की जान ले ली।

क्या है पूरा मामला?

देवीदयाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी 1 मई 2012 को ढिगावड़ा निवासी श्रीराम मीना से हुई थी। 23 अप्रैल की रात उसे फोन आया कि श्रीराम मीना ने उसकी बहन काली की हत्या कर दी है। जब वो मौके पर पहुंचा तो जीजा वहां नहीं मिला। उसने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने श्रीराम मीना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular