Monday, May 20, 2024
Homeबिज़नेस / एजुकेशन / जॉब्सExam Schedule: ANM, GNN और कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम का कार्यकर्म जारी, जानें...

Exam Schedule: ANM, GNN और कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम का कार्यकर्म जारी, जानें कब होगी कौनी सी परीक्षा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Exam Schedule: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के द्वारा एएनएम, जीएनएन और कृषि पर्यवेक्षक एग्जाम की तिथि जारी कर दी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक जीएनएम के लिए परिक्षा 3 फरवरी, एएनएम के लिए 3 फरवरी और कृषि पर्यवेक्षक के लिए एग्जाम 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। आप अधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं।

क्या है एग्जाम का समय

बता दें कि जीएनएम के लिए एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर के 11:30 बजे तक लिया जाएगा। वहीं एएनएम के लिए परीक्षा दोपहर के 3 बजे से शाम के  4:30 बजे तक ली जाएगी। कृषि पर्यवेक्षक का एग्जाम 4 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर के 12 बजे तक लिया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख का सही समय उनके वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर आने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स से आप उसको डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. सबसे पहले आप इसके लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. फिर जीएनएन, एएनएम और कृषि पर्यवेक्षक के लिए आरएसएमएसएसबी एडमिट कार्ड लिंक पर टैप करें
3. आपके स्क्रिन पर नया पेज खुल जाएगा।
4. यहां आप अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
5. फिर सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
6. फिर अच्छी तरह से देख कर इसे डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के लिए इसकी प्रींट अपने पास रख लें।

Also Read: Shri Sanwariya Seth Temple: सांवलिया सेठ मंदिर का नया रिकॉर्ड , भक्तों ने दान किए सोना-चांदी और इतने करोड़ रूपये

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular