Monday, May 20, 2024
HomeबॉलीवुडTop 10 Suspense Movies: इन 10 फिल्मों को अभी देख डालें नहीं...

Top 10 Suspense Movies: इन 10 फिल्मों को अभी देख डालें नहीं तो होगा बाद में पछतावा, सस्पेंस से भरा है हर एक सीन

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Top 10 Suspense Movies: फिल्म को लेकर हर किसी की पसंद अलग होती है। कोई रोमांटि मूवी देखना पसंद करता है तो किसी को एक्शन फिल्म अच्छी लगती है। वहीं किसी-किसी को तो थ्रिलर या सस्पेंस भरी फिल्मों पसंद आती है। ज्यादातर लोगों को सस्पेंस से भरी मूवी इसलिए पसंद आती है क्योंकि वो दर्शकों को बांध कर रखती है। अगर आप भी सस्पेंस से भरी मूवी की तमन्ना रखते हैं तो, समझ जाइए कि आपकी परेशानी खत्म हो गई। हम आपको ऐसी दस फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आपको एक-एक करके जरूर देखना चाहिए…

सस्पेंस से भरी हैं ये दस फिल्में

1. रात अकेली है

2020 में रीलिज हुई इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया था। इस मूवी को नेटफ्लिक्स के माध्यम से लोगों को दिखाया जा रहा था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और राधिका आप्टे मुख्य रोल में हैं।

2. द लव बर्ड्स

2020 में आई यह फिल्म एक रोमांटि-कॉमेडी हॉलीवुड मूवी है। फिल्म के अंदर कई ऐसे सीन हैं जो आपको बांधने में कामयाब होगी। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

3. नाइव्स आउट

2019 में रीलिज हुई इस फिल्म में सस्पेंस कूट-कूटकर भरा हुआ है। बता दें कि उस समय हॉलीवुड की इस मूवी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं.

4. एलोना होम्स

2020 में आई यह फिल्म बेस्ट सस्पेंस वाली मूवी है। फिल्म में कई ऐसे मोड़ हैं जो आपको हैरान कर देगी।

5. इत्तेफाक

इस फिल्म को 2017 में रीलिज किया गया था। फिल्म में कई ऐसे कास्ट हैं जिसे समझना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इस मूवी में सिद्धार्थ के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना लीड रोल में दिखेंगे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

6. बदला

2019 में आई इस पिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की ये मूवी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

7. जोडिएक

2007 में आई यह मूवी एक अमेरिकी फिल्म है। बता दें कि इस मूवी को 1960, 70′ के वक्त के तौर पर बनाया गया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप प्राइम वीडियो के माध्य से देख सकते हैं.

8. मर्डर ऑन द ओरिएंट एक्सप्रेस

2017 में प्रसारित हुई इस फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री है। इसकी कहानी आपको बहुत पसंद आएगी। इसे आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

9. विटनेस फॉर द प्रॉक्यूशन

साल 1957 में आई इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म में सस्पेंस से भरी कहानी को दिखाया गया है।

10. गुप्त: द हिडेन ट्रुथ

साल 1997 आई इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ काजोल और मनीषा कोईराला नजर आई थी। इस सस्पेंस भरी मूवी को आप जी5 पर देख सकते हैं।

Also Read: Paytm News: Paytm चलानें वाले के लिए बड़ी खबर, पड़ सकते हैं मुश्किलों में

Also Read: Health Tips: सर्दी के मौसम में हो रही बारिश, खाएं चीजें,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular