Tuesday, July 2, 2024
Homeबॉलीवुड 12 वें दिन भी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पकड़ी तेज...

 12 वें दिन भी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पकड़ी तेज रफ्तार, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर ( TJMM Box Office Collection Day 12) रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ साल 2023 की दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। लव रंजन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

बता दें फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और शानदार कलेक्शन भी कर रही है। वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई में 12वें दिन भी उछाल आया है। तो चलिए आज आपको बताते हैं फिल्म ने 12 वें दिन कितने करोड़ का किया कलेक्शन।

इस हफ्ते फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पहले हफ्ते में 92.75 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। जबकि दूसरे शुक्रवार को गिरावट दर्ज की है। लेकिन फिर फिल्म ने नई रिलीज फिल्मों के बावजूद दूसरे शनिवार को 74% के करीब बड़ी छलांग लगाई। दूसरे शुक्रवार को 3.40 करोड़ की कमाई के बाद शनिवार को फिल्म ने 6.03 करोड़ की कमाई की थी।

जानिए 12 वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

रिलीज के बाद दूसरे रविवार को 25% की छलांग लगाते हुए 7.60-7.75 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इसके बाद दूसरे वीकेंड की कुल कमाई जहां 17.10 करोड़ का नेट हुई है। जबकि 12 दिनों में 109.60 -109.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

हालांकि देखना होगा कि क्या तीसरे हफ्ते भी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर टिक पाती है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular