Monday, May 20, 2024
HomeबॉलीवुडSalman Khan: सलमान के फार्महाउस पर जबरन घुस आए 2 लोग, मिले...

Salman Khan: सलमान के फार्महाउस पर जबरन घुस आए 2 लोग, मिले फर्जी आधार कार्ड

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज), Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के फॉर्महाउस पर 2 लोगों के जबरन घुस आने का मामला सामने आया है। जब उन दोनों की जांच की गई तो उनके पास से नकली आधार कार्ड प्राप्त किए गए।

सलमान के फार्महाउस पर जबरन घुस आए 2 लोग

दरअसल, नवी मुंबई के पनवेल में मौजूद सलमान खान के फार्म हाउस में 2 लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की है। पूछताछ पर दोनों ही लोगों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है। दोनों फेंस के तार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

मिले फर्जी आधार कार्ड

फिलहाल, पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान दोनों ही शख्स के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये पंजाब और राजस्थान के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-Karanpur: करणपुर उपचुनाव के नतीजे घोषित, बीजेपी को मिली हार, कांग्रेस जीती

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular