होम / Happy Birthday Arijit Singh आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं

Happy Birthday Arijit Singh आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं

• LAST UPDATED : April 25, 2022

Happy Birthday Arijit Singh

Happy Birthday Arijit Singh: अरिजीत सिंह बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनका गाया हर गाना लोगों की जुबां पर चला जाता है। अरिजीत सिंह की मदहोश कर देने वाली आवाज का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। अरिजीत सिंह बचपन से ही गायन के क्षेत्र में आना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष भी किया है। उनके शुरुआती कुछ साल संघर्ष से भरे रहे लेकिन गायक ने न तो हार मानी और न ही लड़ना बंद किया। नतीजा यह हुआ कि आज वह बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अरिजीत सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर उनके फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में काफी संघर्ष किया। अरिजीत सिंह को संगीत विरासत में मिला है। जहां उनकी मां भी गायिका थीं, वहीं उनके मामा तबला वादक थे। यहां तक ​​कि अरिजीत सिंह की नानी भी शास्त्रीय संगीत से जुड़ी थीं। अरिजीत सिंह ने बचपन में ही तय कर लिया था कि वह संगीत के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाएंगे और उन्होंने ऐसा ही किया।

अरिजीत सिंह को अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक के बाद एक कई असफलताएं मिलीं। ‘फेम गुरुकुल’ नाम के सिंगिंग रियलिटी शो में टॉप 5 में पहुंचने से पहले उन्हें पहली बार ड्रॉप किया गया था। अरिजीत सिंह तब केवल 18 वर्ष के थे। हालांकि अच्छी बात यह है कि संजय लीला भंसाली ने इस रियलिटी शो में ही नोटिस लिया और रणबीर कपूर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ में ‘यूं शबनमी’ गाना गाया लेकिन उनकी आवाज में गाना कभी रिलीज नहीं हो सका।

‘तुम ही हो’ ने दिलाई पहचान

अरिजीत सिंह ने ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ गाया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें नोटिस किया। उनकी आवाज में लोगों को दर्द और मोहब्बत दोनों महसूस होता था। इसी साल अरिजीत सिंह ने ‘फिर मोहब्बत’ और ‘राब्ता’ गाने गाए और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Happy Birthday Arijit Singh

Also Read : Shehnaz Gill Glamorous Look शहनाज गिल फ्लोरल प्रिंटेड वन शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं

Also Read : Kareena kapoor khan New Look : इन तस्वीरों में अपना नया लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं करीना कपूर खान

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox