Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBollywood Stars Pass Out From Bihar Board : बॉलीवुड सितारे भी बिहार...

Bollywood Stars Pass Out From Bihar Board : बॉलीवुड सितारे भी बिहार बोर्ड से पास आउट हैं

- Advertisement -

Bollywood Stars Pass Out From Bihar Board

Bollywood Stars Pass Out From Bihar Board : बिहार बोर्ड को देश के नामी-गिरामी बोर्ड में गिना जाता है। हर साल लाखों छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होते हैं। बिहार बोर्ड के नाम पर सबसे पहले परीक्षाएं आयोजित करवाने और सबसे पहले बोर्ड रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कुछ बॉलीवुड सितारे भी बिहार बोर्ड से पास आउट हैं। ये सभी सितारे बॉलीवुड में काफी चर्चित हैं और इनमें से एक को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

 

सुशांत सिंह राजपूत

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के पटना से संबंध रखते हैं। सुशांत की स्कूलिंग पटना में हुई थी। हालांकि मां के निधन के बाद उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की थी।

पंकज त्रिपाठी

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना से की। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से ही पटना के थिएटर में अभिनय करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने अभिनय की ट्रेनिंग लेने के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। उन्हें फिल्म ‘न्यूटन’ में उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मनोज वाजपेई

Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

बिहार के रहने वाले मनोज वाजपेयी का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। मनोज बाजपेयी ने चौथी कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही प्राइमरी स्कूल से की। उन्होंने बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा बेतिया के स्कूल से दी थी। उन्होंने बेतिया के महारानी जानकी कॉलेज से 12वीं भी पूरी की थी। (Bollywood Stars Pass Out From Bihar Board)

पंकज झा

‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘चमेली’ जैसी फिल्मों से सुर्खियों में आए अभिनेता पंकज झा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार के सहरसा से की। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से बीएफए की पढ़ाई करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

शारदा सिन्हा

भोजपुरी फोक सिंगर शारदा सिन्हा ने अपनी एकेडमिक पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से पूरी की थी। शारदा सिन्हा का गाया हुआ गाना ‘मैंने प्यार किया’ का ‘कहे तोसे सजना..’ गीत काफी लोकप्रिय है। बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ के जबरदस्त हिट गाने ‘इलेक्ट्रिक पिया…’ में भी शारदा सिन्ही की आवाज है।

Bollywood Stars Pass Out From Bihar Board

Also Read : Film ‘Nikamma’ Release Date : ‘निकम्मा’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म

Also Read : Katrina and Vicky’s Romantic Holiday : रोमांटिक हॉलिडे पर गए कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular