Sunday, July 7, 2024
HomeबॉलीवुडBollywood: Allu Arjun ने वार्नर को जन्मदिन पर किया विश, वार्नर भी...

Bollywood: Allu Arjun ने वार्नर को जन्मदिन पर किया विश, वार्नर भी तुरंत पुष्पा बन गए

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) David Warner Birthday: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (The Rule) का फैंस कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा द राइज को वर्ष 2021 में रिलीज किया गया था, जिसे देशभर में फैंस द्वारा इतना पसंद किया गया कि अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फैंस भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में है। इसी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पॉपुलर बैट्समैन डेविड वॉर्नर का नाम भी शामिल है।

वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर

बता दें कि वर्ल्ड कप में डेविड वॉर्नर ने जब शतक बनाया तो उन्होंने ग्राउंड पर पुष्पा के गले पर हाथ फेरना वाला एक्शन किया था। भारतीय एक्टर के लिए इस क्रिकेटर के क्रेज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसलिए अब अल्लू अर्जुन भी फैन के लिए अपना प्यार दिखाया है।

अल्लू ने लिखा स्पेशल मैसेज

अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट को शेयर किया है। जिसमे अल्लू ने डेविड वॉर्नर के पुष्पा स्टेप करते हुए एक फोटो को साझा किया है। कैप्शन में लिखा है कि, “क्रिकेट सुपरस्टार डेविड वॉर्नर आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां। आप जिंदगी में जो कुछ चाहते हैं, उसका बेस्ट आपको मिले।”

क्रिकेटर ने दिया जवाब

डेविड वॉर्नर ने भी मैसेज का जवाब देते हुए लिखा है कि, “थैंक्स ब्रदर।” डेविड वॉर्नर, पुष्पा के बहुत बड़े फैन है। इस अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है। क्रिकेटर के इंस्टाग्राम पर पुष्पा से जुड़े कई सारे रील्स और फोटो देखने को मिल जाएगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular