Monday, May 20, 2024
Homeऑटो / टेकOla-Uber Refund Process: क्या आपका भी Ola-Uber में लग गया ज्यादा किराया?...

Ola-Uber Refund Process: क्या आपका भी Ola-Uber में लग गया ज्यादा किराया? इस तरह पाए पैसे वापस

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Ola-Uber Refund Process: उबर और ओला भारत की सबसे लोकप्रीय कैब सर्वीस में से एक है। ज्यादातर लोग इन्हीं का इस्तेमाल कर कहीं से आते हैं या कहीं जाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के साथ कभी ऐसा होता है कि तय किराए से अधिक पैसा उनसे वसूला जाता है। कई लोगों के द्वारा शिकायत की जाती है कि कैब बुक करने के दौरान किराया कम रहता है, फिर जैसे ही सफर पूरा होता है तो उनसे ज्यादा किराया देने को कहा जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप अपना पैसा वापस पा सकते हैं।

कैब ड्राइवर द्वारा बढ़ाया जाता है किराया

कुछ कैब चालक ज्यादा पैसा वसूलने के लिए पैसेंजर के साथ धोखा करते हैं। ऐसा तब होता है जब वो पैसेंजर के साथ ट्रैफिक या लंबे रास्ते का फायदा उठाकर राइड की बढ़ोतरी कर लेते हैं। इसी धोखाधड़ी के कारण कैब का किराया बढ़ सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप रिफंड के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं उसका तरीका..

कैब से रिफंड पाने का तरीका

1. सबसे पहले आप Ola/Uber ऐप खोलें और उसके Menu पर जाएं
2. फिर यहां वो Ride चुनें जिसमें आपका ज्यादा किराया लिया गया है
3. फिर राइट सेलेक्ट करने के बाद Help ऑप्शन पर टैप करें
4. यहां आपको Payment से जुड़ा ऑप्शन सेलेक्ट करना है
5. फिर इसके बाद एस्टिमेटेड किराए से ज्यादा किराया वसूलने’ का ऑप्शन चुनें
6. यहां आपको अपने सफर से जुड़ी डिटेल्स देनी होगी
7. फिर आपको बताना होगा कि आपको क्यों लगता है कि आपसे ज्यादा किराया वसूला गया है
8. अंतिम में अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करें

Also Read: Vibrant Gujarat: गुजरात में अदानी का बड़ा निवेश, किया 1 लाख नौकरियां देने का वादा

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular