Thursday, July 4, 2024
Homeऑटो / टेकiPhone : Apple यूजर्स के लिए बड़ा झटका, रात में अचानक हो रहा...

iPhone : Apple यूजर्स के लिए बड़ा झटका, रात में अचानक हो रहा बंद, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) iPhone : दुनिया भर में iPhones  यूजर्स अब एक नई समस्या का सामना कर रहे हैं। iPhone ऑटोमैटिकली बंद हो जा रहा और कुछ देर बााद रिस्टार्ट हो जा रहा है। यह समस्या छोटी लग सकती है, लेकिन यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

9to5Mac के रिपोर्ट में खुलासा

जानकारी के अनुसार 9to5Mac ने रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि iPhone यूजर्स रात में अस्थायी रूप से बंद होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। यह समस्या के कारण अलार्म और अन्य iPhone सुविधाओं को बाधित हो रही हैं। Reddit पर, एक यूजर ने कहा कि उनके घर में दो अलग-अलग iPhone अलार्म बंद होने में असफल रहे। कई अन्य यूजर्स ने भी यही समस्या बताई। बता दे कि यह समस्या एक सॉफ्टवेयर समस्या हो सकती है। लेकिन Apple की ओर से इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

रात में बंद हो रहे iPhone

बता दें कि एक रेडिट उपयोगकर्ता ने कहा कि कई iPhone रात में कुछ घंटों के लिए बंद हो रहे हैं। यूजर ने कहा कि मेरा फोन अलार्म से 1 मिनट पहले दुबारा चालू हो गया। दूसरे iPhone यूजर ने बताया कि रात में लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच अपने आप बंद हो गया था।कुछ समय बाद सिम पिन दुबारा दर्ज करना पड़ा। उन्होनें कहा मैनें इस समस्या को कई बार सामना करना पड़ा है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular