Thursday, July 4, 2024
Homeअन्य बड़ी ख़बरेंCyber Fraud : भारतीय हैकर ने अमेरिकी महिला के अकाउंट से उड़ाए...

Cyber Fraud : भारतीय हैकर ने अमेरिकी महिला के अकाउंट से उड़ाए एक लाख 50 हजार डॉलर, जानें पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Cyber Fraud: इन दिनों साईबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। कोई भी देश  इससे अछूता नहीं है। ऐसा ही एक मामल अमेरिका से आया है। जहां एक 24 वर्षीय भारतीय नागरिक को साईबर फ्रोड के मामले में अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार शख्स का नाम सुखदेव वैद है।

पॉप-अप भेज किया फॉड

बता दें कि भारत से निकला एक हैकर अमेरिका में बुजुर्गों से पैसे गायब करने के काम में शामिल था। फरवरी में, उत्तर पश्चिम मोंटाना के एक शहर कालीस्पेल में विभिन्न जालसाजों ने जेन डो नाम की 73 वर्षीय महिला के अकाउंट से 150,000 डॉलर गायब कर दिए। इस अपराध को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने जेन डो के कंप्यूटर स्क्रीन पर  एक पॉप-अप नोटिस भेजा। फिर अपराधियों ने डो को ग्राहक सहायता के लिए एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। डो ने ठीक वैसा ही किया। धोखेबाजों ने पीड़ित के बैंक खातों से नकदी निकालने के लिए कहा।

लगाया अकाउंट में सेंध

बता दें कि जालसाजों ने अल्ट्राव्यूअर का उपयोग करके दूर से डो के कंप्यूटर तक पहुंच बनाई, जिसे उन्होंने उसके कंप्यूटर पर इंस्टॉल किया था। अगस्त में वायर धोखाधड़ी के लिए दोषी ठहराया गया और सजा लंबित है। अदालत अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों पर विचार करने के बाद किसी भी सजा का निर्धारण करेगी।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular