होम / अनिल कपूर मुंबई में सोनम कपूर की ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी आयोजित कर रहे है

अनिल कपूर मुंबई में सोनम कपूर की ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी आयोजित कर रहे है

• LAST UPDATED : July 12, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood, News :

Anil Kapoor hosting Sonam Kapoor’s grand Baby Shower in Mumbai : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। इसी बीच खबर है कि मां बनने वाली सोनम कपूर एक बार फिर ग्रैंड बेबी शॉवर करने वाली हैं, जिसका आयोजन उनके पिता अनिल कपूर मुंबई में कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के कई नामी सितारों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

मुंबई में सोनम कपूर का ग्रैंड बेबी शॉवर

बता दें कि सोनम इन दिनों अपने पति आनंद के साथ लंदन में हैं। जहां हाल ही उनकी गोद भराई हुई थी। अब लंदन के बाद सोनम एक फिर से अपने गोद भराई की रस्में अदा करेंगी। उनके ग्रैंड बेबी शॉवर पार्टी का इंतजाम उनके फैमिली वालों ने कर रखी है।

सोनम की बेबी शॉवर की पार्टी उनकी मौसी कविता सिंह के बांद्रा स्थित बंगले पर होगी। जहां कपल ने अपनी शादी रचाई थी। यह ग्रैंड फंक्शन 17 जुलाई को होगा जिसमें कई नामी सेलेब्स शामिल होंगे और होने वाले बेबी को दुआएं देंगे।

कपूर और आहुजा फैमिली है काफी एक्साइटेड

आपको बता दें कि कपूर और आहूजा परिवार सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड है। कुछ दिनों पहले, एक साक्षात्कार के दौरान, सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर से उनके नाना बनने के बारे में पूछा गया और उन्होंने जवाब दिया, “जब मुझे (सोनम की गर्भावस्था के बारे में) पता चला, तो मैं भावुक और बहुत खुश था। क्योंकि ये बेहद अलग फीलिंग होती है। इसके साथ ही उन्होंने मां बनने जा रहीं अपनी बेटी को सलाह देते हुए ये भी कहा था कि मांएं थोड़ी ज्यादा प्रोटेक्टिव होती हैं। ऐसे में मैं ये बिल्कूल नहीं चाहता कि सोनम कभी ओवर प्रोटेक्टिव मां बनें।”

Also Read : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, रेड-व्हाइट ड्रेस में लग रहे थे बेहद क्यूट

Also Read : रिलीज हुआ ‘लाइगर’ का पहला गाना ‘आकड़ी पकड़ी’, फैंस को बेसब्री से इस सॉन्‍ग का इंतजार था

Connect With Us : TwitterFacebook
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox