होम / करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए जानते है एक्ट्रेस की बेस्ट फिल्मे

करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं, आइए जानते है एक्ट्रेस की बेस्ट फिल्मे

• LAST UPDATED : June 25, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Karishma Kapoor Birthday Special : करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ था। करिश्मा कपूर ने फिल्म उद्योग में अपना करियर बनाने के लिए बहुत कम उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 1992 में सफल फिल्म ‘जिगर’ से लोकप्रियता हासिल की।

1990 के दशक के अंत में करिश्मा कपूर ने स्टारडम हासिल किया। तब दर्शकों ने उन्हें ‘राजा हिंदुस्तानी’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी सफल फिल्मों में खूब पसंद किया था। उन्होंने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार से अधिक फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं।

करिश्मा का झुकाव बचपन से ही अभिनय की ओर था। वह श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित से प्रेरित थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने माता-पिता के साथ अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होती थीं और उनकी फिल्मों के सेट पर भी जाया करती थीं। आज करिश्मा कपूर अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए नजर डालते हैं फिल्मों में उनके कुछ बेहतरीन रोल्स पर।

राजा बाबू

यह फिल्म तमिल फिल्म ‘रासुकुट्टी’ (Rasukutty) की रीमेक है। करिश्मा ने इसमें एक अमीर लड़की का किरदार निभाया है, जिसे एक साधारण आदमी से प्यार हो जाता है।

कुली नंबर 1

यह तमिल फिल्म ‘चिन्ना मपिल्लई’ (Chinna Mapillai) की रीमेक है। करिश्मा ने एक घमंडी इंसान की बेटी का किरदार निभाया है, जो अपने पिता को सबक सिखाने की कसम खाती है और एक कुली से शादी करती है।

हम साथ साथ हैं

इस फिल्म में करिश्मा का कैरेक्टर ‘सपना’ सबसे अलग था। उन्होंने इसमें एक चुलबुली, अनुशासित और पारिवारिक लड़की की भूमिका निभाई थी।

फिजा

यह फिल्म मुंबई में हुए सांप्रदायिक दंगों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें करिश्मा ने मुख्य किरदार निभाया है जो अपने लापता छोटे भाई को खोजने के लिए एक मिशन पर जाती हैं।

राजा हिंदुस्तानी

इस फिल्म में करिश्मा को एक अमीर लड़की के रोल में दिखाया गया है, जिसे अपने गाइड और ड्राइवर राजा से प्यार हो जाता है।

Also Read : सोनल चौहान ने बेबी पिंक कलर के लहंगे चोली में शेयर की तस्वीरे, लगी बेहद खूबसूरत

Also Read : शेफाली जरीवाला वाइट ट्रांसपेरेंट शॉर्ट ड्रेस पहनकर समंदर के बीच पहुंचीं

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox