होम / Sidhu Moose Wala का आखिरी गाना आज शाम 6 बजे रिलीज होगा, सतलुज यमुना लिंक पर सिंगर ने गाया था ये गाना

Sidhu Moose Wala का आखिरी गाना आज शाम 6 बजे रिलीज होगा, सतलुज यमुना लिंक पर सिंगर ने गाया था ये गाना

• LAST UPDATED : June 23, 2022

इंडिया न्यूज़, Bollywood News :

Sidhu Moose Wala’s last song SYL to Release Today : पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन के एक महीने बाद उनका आखिरी गाना आज यानी गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है। यह जानकारी सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई है। मूसेवाला का नया गाना एसवाईएल गुरुवार शाम 6 बजे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने जहां उनके फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है, वहीं सिंगर को याद कर उनकी आंखें नम हो गई हैं।

गुरुवार यानि आज रिलीज होगा सिद्धू का आखिरी गाना

ये जानकारी सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की टीम ने उनके सोशल मीडिया हैंडल से साझा की है। उन्होंने बुधवार को गाने का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘SYL गुरुवार शाम 6 बजे केवल सिद्धू मूसेवाला ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर।’

सतलुज यमुना लिंक पर सिंगर ने गाया था ये गाना

आपको बता दें कि यह गीत सिद्धू ने सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के मुद्दे पर लिखा था जो कि नदी के पानी पर पंजाब और जेलों में बंद सिख कैदियों के अधिकारों पर आधारित है। ये है सिद्धू की जिंदगी का आखिरी गाना। उनके कई गानों को लेकर विवाद हो चुके हैं, बावजूद इसके फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। सिद्धू के इस आखिरी गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिता ने कहा था कि वे वादा करते हैं कि अगले 5-7 साल और अपने बेटे को गानों के माध्यम से आप सभी के बीच जिंदा रखेंगे। उन्होंने बताया था कि सिद्धू के कई गाने रिलीज होने की स्टेज पर हैं। कई गाने सिद्धू लिख चुका था। जो गाने पाइपलाइन में होंगे, सभी रिलीज करेंगे।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वो पंजाब के बेहतरीन सिंगर में से एक थे। सिद्धू (Sidhu Moose Wala) के मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी जिस पर पड़ताल चल रही है।

Also Read : Jhanvi Kapoor ने रेड मैटेलिक गाउन में अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की, बैकलेस गाउन में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Also Read : Kapil Sharma ने पूरी टीम के साथ कनाडा टूर पर गए हैं सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox