होम / IIFA Awards 2022 में विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, तो कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए Winners की LIST

IIFA Awards 2022 में विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, तो कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, देखिए Winners की LIST

• LAST UPDATED : June 5, 2022

IIFA Awards 2022 Winners List

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : IIFA अवार्ड्स 2022 का समापन यस आइलैंड, अबू धाबी में हुआ। 2 जून से शुरू हुए इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड सितारों की भीड़ देखने को मिली, सेलेब्स ने अपने लुक से न सिर्फ फैंस को हैरान किया बल्कि स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से भी दंग कर दिया। इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विक्की कौशल ने अपनी फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ के लिए जीता था। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए दिया गया। IIFA अवार्ड्स एक विशेष शो है जिसमें प्रशंसकों के वैश्विक वोटों के आधार पर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, गायक, संगीतकार, निर्देशक आदि को पुरस्कार दिए जाते हैं।

Best Actor - Best Actress Award

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का खिताब गायिका असीस कौर ने रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए अपने नाम किया। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड जुबिन नौटियाल ने रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए जीता। जुबिन नौटियाल ने ये अवॉर्ड अपने माता-पिता को डेडिकेट किया।

बेस्ट लिरिक्स के लिए आईफा अवॉर्ड कौसर मुनीर ने जीता, कौसर मुनीर को ये अवॉर्ड फिल्म 83 के गाने ‘लहरा दो’ के लिए मिला।

बेस्ट डेब्यू मेल का खिताब अहान शेट्टी ने अपने नाम किया। ‘तड़प’ के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपने पापा सुनील शेट्टी के हाथों से लिया।

बेस्ट डेब्यू फीमेल के लिए शरवरी वाघ को चुना गया। बंटी और बबली 2 के लिए उन्हें ये खिताब दिया गया।

बेस्ट स्टोरी एडॉप्टेड के लिए फिल्म 83 को चुना गया। ये फिल्म आईसीसी वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित है।

बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल के लिए IIFA अवॉर्ड अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ को दिया गया। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर मंच पर पहुंचे।

सपोर्टिंग रोल (मेल) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार बेहतरीन एक्टर पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘लूडो’ के लिए दिया गया।

सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब एक्ट्रेस सई ताम्हणकर को फिल्म ‘मिमी’ के लिए दिया गया।

विष्णुवर्धन ने फिल्म शेरशाह में अपने शानदार निर्देशन के लिए IIFA अवॉर्ड जीता।

आईफा अवॉर्ड्स 2022 में शेरशाह की धूम रही। ‘शेरशाह’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं, तनिष्क बागची, जसलीन, जावेद मोहसीन, विक्रम मॉन्टरूस, बी प्राक और जानी ने फिल्म शेरशाह के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड अपने नाम किया।

Also Read : Kriti Sanon की 8 साल की मेहनत लाई रंग, IIFA 2022 में मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Also Read : Jasmin Bhasin जल्द ही महेश भट्ट की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox