होम / Singer KK का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में होगा, सीएम ममता बनर्जी ने रवींद्र सदन पहुंचकर केके को श्रद्धांजलि दी

Singer KK का अंतिम संस्कार गुरुवार को मुंबई में होगा, सीएम ममता बनर्जी ने रवींद्र सदन पहुंचकर केके को श्रद्धांजलि दी

• LAST UPDATED : June 1, 2022

Singer KK’s Funeral in Mumbai on Thursday

इंडिया न्यूज़, Bollywood News : बॉलीवुड गायक केके (कृष्ण कुमार कुनाथ) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी के बाद आज सुबह उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कोलकाता पहुंचे। प्रदर्शन के बाद वे होटल पहुंचे और उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि जिसके बाद उन्हें कोलकाता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उनके सिर में चोट आई थी।

CM Mamta Banerjee paid tribute to KK by reaching Rabindra Sadan

CM Mamta Banerjee paid tribute to KK by reaching Rabindra Sadan

CM Mamta Banerjee paid tribute to KK by reaching Rabindra Sadan

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। कॉन्सर्ट के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम के बाद केके के शव को रवींद्र सदन लाया गया है। यहीं पर पश्चिम बंगाल सरकार ने भी उन्हें राजकीय सम्मान दिया था। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने रवींद्र सदन पहुंचकर केके को श्रद्धांजलि दी है।

कब होगा अंतिम संस्कार

कल यानि गुरुवार को मुंबई के श्मशान घाट में केके का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम 5 बजे की फ्लाइट से कोलकाता से पार्थ‍िव शरीर को मुंबई ले जाया जाएगा। कोलकाता से 5:45 बजे की फ्लाइट है। माना जा रहा है कि करीब 9 बजे तक ये मुंबई पहुंच जाएंगे।

PM मोदी​ ने जताया शोक​​​​​​

PM Modi condoles the death of singer KK

पीएम मोदी ने केके के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि केके के निधन से दुखी हूं, उनके गीतों से हर उम्र के लोग जुड़े हुए हैं। वह अपने गीतों के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। ईश्वर उनके परिवार को शक्ति दे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी केके के निधन पर शोक जताया है।

केके के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख का माहौल है। अभिनेता अक्षय कुमार, सिंगर अरमान मलिक, एक्ट्रेस सोनल चौहान और मुनमुन दत्ता समेत कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Also Read : Sidhu Moose Wala की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने बढ़ाई Salman Khan की सुरक्षा

Also Read : जानिए KK Love Story और शादी के लिए सिंगर ने की थी सेल्स की नौकरी

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox