Anita Hassanandani Birthday : टीवी सीरियल ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1981 में मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम नताशा हसनंदानी है। उन्होंने टीवी से लेकर साउथ सिनेमा तक काम किया है। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है वह एक बच्चे की मां भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद भी उन्होंने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज किया था। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी इस कहानी के बारे में…
दरअसल, अनीता की सलमान खान को प्रपोज करने की कहानी पिछले साल की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हुआ। इस खास वीडियो के जरिए अनीता ने भाईजान को शादी के लिए प्रपोज किया था।
वीडियो में अनीता हसनंदानी को ”आई एम गोइंग टू मैरी यू एनीवे’ (मैं तुमसे शादी करने जा रही हूं।)’ कहते हुए देखा गया था। हालांकि, वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति रोहित रेड्डी से इसके लिए माफी भी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, ‘सॉरी बेबी रोहित मुझे एक रील इस साल ईमानदारी से बनाना था’।
हालांकि, अनीता हसनंदानी के इस वीडियो पर सलमान खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। वो फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं।
अब अगर अनीता की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की और शादी के 7 साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे आरव को जन्म दिया। अनीता जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी ही अच्छी पत्नी भी हैं। परिवार को समय देने के लिए उन्होंने शादी के बाद से ही एक्टिंग से दूरी बना ली है।
अनीता हसनंदानी साउथ में आने से पहले टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने तुषार कपूर और सोहेल खान जैसे अभिनेताओं के साथ बॉलीवुड में काम किया है। इसके अलावा जब वह बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा नहीं कर पाई तो उन्होंने साउथ का रुख किया।
अनीता हसनंदानी ने हिंदी के अलावा कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। अभिनेत्री ने तमिल फिल्म वरुशमेलम वसंतम के साथ दक्षिण में अपनी शुरुआत की। हालांकि यहां भी वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं।
Anita Hassanandani Birthday
Also Read : Ranbir-Alia Mehndi Function : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी में कई सितारे शामिल हुए
Also Read : मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से की सगाई