Sunday, May 19, 2024
HomeWeatherWeather Update: राजस्थान में हुई हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, इन क्षेत्रों...

Weather Update: राजस्थान में हुई हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, इन क्षेत्रों में कोहरा छाने से हो सकती है परेशानी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update: राजस्थान में सर्दी का कहर लगातार चल रहा है। प्रदेश में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहा है। जिससे अब लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर से प्रदेश में मौसम में कम नमी रहने के आसार है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की आशंका है।

चूरु में ठंड का पड़ रहा प्रकोप

चूरु में सर्दी की लहर लगातार चल रहा है। यहां का तापमान रात में 3 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस क्षेत्र में ओस और ठंडी हवाओं से सर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचने के लिए आग तापते दिखाई दे रहे है।

पर्यटकों के लिए सुहाना है जैसलमेर का मौसम

जैसलमेर सर्दी लगातार बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। जिस वजह से दिन में तापमान 2 डिग्री तथा रात में 3 डिग्री तक पहुंच गया। आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 25 डिग्री होने की आशंका है। क्रिसमस तथा न्यू ईयर पर कपकपाने वाली सर्दी भी पड़ सकती है। पर्यटकों के हिसाब से मौसम अभी से अनुकूल है।

टोंक का मौसम

टोंक में मौसम वैसे तो साफ है परंतु शीतलहर के चलते सर्दी का अहसास हो रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जाता है। परंतु शाम होते ही ठंड फिर बढ़ने लगती है।

ये भी पढ़े- Shani Dev: शनिदेव का पाठ करने से सारे कष्ट होंगे दूर, जानें कौनसा समय है पूजा के लिए शुभ

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular