Thursday, July 4, 2024
HomeWeatherRJ Weather Update: राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, जानें अपने शहर...

RJ Weather Update: राजस्थान में ठंड ने दी दस्तक, जानें अपने शहर का हाल 

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), RJ Weather Update: राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कड़ाके की ठंड के लिए जाना जाता है। अभी तीसरा हफ्ता शुरू भी नहीं हुआ है कि उदयपुर में लोगों को सर्द रात में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बीती रात उदयपुर में सबसे ज्यादा ठंड रही है। अगर मौसम विभाग की मानें तो तापमान अभी और गिरने वाला है। इस ठंड से फसलों को फायदा होने की आशंका जताई जा रही है।

उदयपुर में गिरा तापमान

उदयपुर में अगर तापमान की बात करें तो बुधवार और गुरुवार की रात के बीच सीजन की सबसे ठंडी रात रही है। वहां का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अगर मौसम विभाग की ओर से उदयपुर में 2 से 3 डिग्री तक तापमान और गिरने की संभावना जताई गई है। अगर पिछले 7 दिन के तापमान की बात करें तो 7 दिसंबर को करीब 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 16 दिसंबर को कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना जताई है। अभी बारिश होने की संभावना न के बराबर है। साथ ही 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना जताई है।

येे भी पढ़ें:

Knee Pain: घुटने में दर्द के हो सकते हैं ये कारण, जाने वजह

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular