Saturday, July 27, 2024
HomeWeatherRajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में...

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मरुधरा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने से कई जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 फरवरी को भी राजस्थान में कोहरा और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार

साथ ही भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश को लेकर संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में सुधार हो रहा है। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी चमकी थी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार यानी की 6 फरवरी को सुबह उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कोटा में भी काले बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्कि बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हुई हल्कि बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश हुई। भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और अजमेर में बल्की बारिश दर्ज की गई। 6 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तापमान में गिरावट से किसान खुश

बता दें कि गेहूं के लिए मावठ की बारिश जरूरी होती है। वहीं ओस आने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे किसानों की फसलों की रूकी ग्रोथ अब बढ़ेगी। मौसम में बदलाव आने से किसान खुश नजर आ रहे है।
तापमान में कमी आने से रबी की फसलों में किसानों को लाफ मिलेगा।

Also Read: Parents worship day 2024: 14 फरवरी को क्यों मनाते हैं मातृ…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular