Thursday, July 4, 2024
Homeट्रेंडिंगThursday: गुरुवार को अपनाएं ये उपाय, छाई रहेगी बृहस्पति की कृपा

Thursday: गुरुवार को अपनाएं ये उपाय, छाई रहेगी बृहस्पति की कृपा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Thursday: हिन्दू धर्म में हर दिन की अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। इसी तरह गुरुवार का भी अपना महत्व है। श्री हरि बृहस्पति के देवता हैं और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। माना जाता है जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करता है और गुरुवार व्रत कथा कहता और सुनता है उसकी गरीबी और कष्ट को भगवान विष्णु दूर कर देते हैं।

इस आर्टिकल में हम ऐसे ही कुछ उपायों की बात करेंगे जिन्हे गुरुवार के दिन अपनाने से आपको आर्थिक कष्ट से छुटकारा मिल सकता है।

पहने पीले रंग के वस्त्र

गुरुवार के दिन ज्यादा से ज्यादा पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। पीले रंग का वस्त्र धारण करें।

नहाने के पानी में डालें हल्दी

नहाते वक्त भी पानी में चुटकी भर हल्दी डाले। इसके अलावा अगर आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का सेवन करना चाहिए।

ॐ बृ बृहस्पते नमः का करें जाप

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन स्नान के बाद  ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।

लक्ष्मी हरि की करें पूजा

इस दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

गाय को खिलाएं गुड़

गुरुवार के दिन गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं।

गरीबों में करें दान

गुरुवार के दिन किसी निर्धन को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि क्षमतानुसार दान करें।

ना करें उधारी का लेनदेन

गुरुवार के दिन किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

गर्दन पर टीका लगाएं

हर गुरुवार पूजा के बाद अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन-लाभ होता है।

ये भी पढ़ें-Rajasthan: एक होने जा रहीं चिरंजीवी और आयुष्मान भारत योजना, केंद्र…

PM Modi In Rajasthan: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आ रहे…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular