Sunday, June 30, 2024
Homeट्रेंडिंगRajasthan Rain Alert: मौसम ने अचानक बदला रुख, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा

Rajasthan Rain Alert: मौसम ने अचानक बदला रुख, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Rajasthan Rain Alert: मौसम ने राजस्थान में करवट ले ली है, राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो रहा है, इस वजह से राजस्थान में कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की सम्भावना और हल्की बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के मुताबिक, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ ही पानी भी गिरेगा, हालांकि, अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में 10 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

आपको बता दें कि, राजस्थान के कई हिस्सों में अब कोहरा भी छाने लगा है, खासकर गंगानगर जिले के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा देखा गया, इसकी वजह से यहां विजीबिलिटी भी कम रही, मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।

जानें अपने जिले का मौसम

आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, उदयपुर का ज्यादा से ज्यादा तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 16.8 है, जोधपुर का अधिकतम तापमान 33.9, न्यूनतम तापमान 19.4 है, चूरू का अधिकतम तापमान 31.6, न्यूनतम तापमान 15.5 है, अजमेर का अधिकतम तापमान 32.6, न्यूनतम तापमान 18.3 है, कोटा का अधिकतम तापमान 34.4, न्यूनतम तापमान 20.4 है, जैसलमेर का अधिकतम तापमान 33.4, न्यूनतम तापमान 20.4 है, बीकानेर का अधिकतम तापमान 34, न्यूनतम तापमान 19 है, जयपुर का अधिकतम तापमान 32.5, न्यूनतम तापमान 18.8 है, गंगानगर का अधिकतम तापमान 28.2, न्यूनतम तापमान 17.8 है।

Read more:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular