Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

India News (इंडिया न्यूज़),Holi 2024: होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। बसंत का महीना आते ही इसका इंतजार शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है।

पूरे भारत में इसका एक अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते है। घरों में गुझिया और पकवान बनाये जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल होली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है…

पूर्णिमा तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और उसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:54 बजे शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी.

होलिका दहन 2024

24 मार्च को होलिका दहन है। रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक होलिका दहन का शुभ समय है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटा 14 मिनट का समय मिलेगा.

होली 2024 कब है?

होलिका के अलगे दिन होली मनाई जाती है। इसलिए इस साल होली 25 मार्च को है।

होलिका दहन पूजा की विधि

  • होलिका दहन की पूजा स्नान करके करें
  • स्नान करने के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  • पूजा के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्ति बनाएं।
  • रोली, फूल, फूल माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशा, नारियल गुलाल, 5 से 7 प्रकार के अनाज और एक लोटे में जल रखें।

सभी पूजन सामग्री से पूरे विधि-विधान से पूजा करें।

होलिका की पूजा करने के साथ-साथ भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका की सात बार परिक्रमा करें।

Also Read: Lata Mangeshkar: कोई सैंकड़ों करोड़ भी दे दे, तब भी शादियों में गाने नहीं जाती थीं लता दी, जानिए…

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago