Saturday, July 27, 2024
Homeट्रेवलUdaipur Tourism: समर वेकेशन में भी नहीं आए पर्यटक, गर्मी देखकर बनाई...

Udaipur Tourism: समर वेकेशन में भी नहीं आए पर्यटक, गर्मी देखकर बनाई दूरी

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Udaipur Tourism: एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ भीषण गर्मी के कहर से कई लोगों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। इस बीच कई कारोबारियों को पर्यटन स्थलों पर भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण कम लोग घूमने का प्लान बना रहे हैं। यही हाल राजस्थान के उदयपुर का है। हर साल मई के महीने में पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान ने सब बिगाड़ दिया है।

पर्यटकों की आवाजाही पर असर,(Udaipur Tourism)

इस बार भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। 26 अप्रैल को उदयपुर में मतदान हुआ। इसके अलावा गुजरात में भी मतदान हुआ। चुनावी माहौल के कारण कम पर्यटक आए। दूसरी बात, इस बार राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप सबसे बड़ा कारण है। इस बार राज्य के लगभग सभी जिले गर्मी से प्रभावित रहे। गर्मी को देखते हुए पर्यटकों ने दूरी बनाए रखी। हालांकि, होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों के लिए होटल के अंदर इनडोर कार्यक्रम आयोजित किए, जिससे वे पर्यटकों को थोड़ा आकर्षित करने में सफल रहे। जून में पर्यटन की उम्मीद बढ़ी

मई महीना जरूर सूखा या सामान्य गुजरा, लेकिन पर्यटन उद्योग को अब जून से उम्मीद है। इसके पीछे वजह यह है कि जून में प्री-मानसून बारिश होती है। ऐसे में एक-दो तेज बारिश में ही अरावली पर्वत हरियाली की चादर ओढ़ लेते हैं। इसे देखने के लिए जून में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

पिछले साल के इस मुकाबले इस बार कम दिखी रोनक

हालांकि, पिछले साल जून के मुकाबले मई में ज्यादा पर्यटक आए थे, क्योंकि गर्मी के हर महीने में उदयपुर में बारिश हुई थी। मौसम सुहाना रहा था। जून 2023 में 1.20 लाख और जून 2022 में 1.11 लाख पर्यटक आए। इस बार इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

क्या कहती हैं पर्यटन विभाग की उपनिदेशक?

पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि मई में सामान्य पर्यटन हुआ है। गर्मी के कारण इनडोर एक्टिविटीज बढ़ी हैं। दिन में पर्यटक बाहर नहीं निकले, हालांकि शाम को कुछ पर्यटक खरीदारी करने आए। मानसून शुरू होने पर उदयपुर में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है।

Also Read:  

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular