Saturday, July 6, 2024
Homeबड़ी खबरNew Government Board Rlsdc: झालावाड़ मेडीकल कॉलेज एंव अस्पताल के कर्मचारियों का...

New Government Board Rlsdc: झालावाड़ मेडीकल कॉलेज एंव अस्पताल के कर्मचारियों का धरना जारी, ये है मुख्यं मांगें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),New Government Board Rlsdc: झालावाड़ मेडीकल कॉलेज एंव अस्पताल में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों ने ठेकाप्रथा समाप्त करने एंव आरएलएसडीसी के नए सरकारी बोर्ड राजस्थान लॉजिस्टिक सर्विस डिलिवरी कॉरपोरेशन के माध्यम से नियुक्त देने की मांग को लेकर आज दूसरे दिन भी कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल कर दी गई है। बता दें कि कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ कर जमकर नारे बाजी व प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ी

तो वही, कर्मचारियों के यूं अचानक हड़ताल पर बैठने से अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ गई है। जिसको लेकर अस्पताल प्रशासन चिंता में है। इस तरह कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण मरिजों को भई काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वही, प्लेसमेंट कर्मचारियों का कहना है – बजट घोषणा बिंदु संख्या 159 की पालना में समस्त सरकारी अस्पताल से ठेका प्रथा समाप्त करते हुए नए सरकारी बोर्ड आरएलएसडीसी के माध्यम से नियुक्ती दी जाए।

नए सरकारी बोर्ड आरएलएसडीसी का गठन नहीं

प्रदर्शनकारियों का कहना है – मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा बिंदु संख्या 159 के संदर्भ में काफी समय बीत जाने के बाद भी सरकारी संस्थानों में ठेका प्रथा समाप्त करते हुए नए सरकारी बोर्ड आरएलएसडीसी का गठन नहीं हुआ है। बता दें कि प्रदेश के समस्त ठेका कर्मचारी इस बोर्ड के माध्यम से नियुक्ति पाने से वंचित है। इस कारण समस्त ठेका कर्मियों में रोष व्याप्त किया है।

कर्मीयों की मुख्यं मांगें

प्लेसमेंट कर्मीयों ने कहा – उनकी मुख्यं मांगें है।

  1. -नियमितीकरण – सरकारी अस्पतालों में कार्यरत समस्त ठेका कार्मिकों को यथाशीघ्र अपेक्षित पदों पर भर्ती निकाल प्राथमिकता देते हुए नियमित किया जाए।

2. -नवगठित सरकारी एजेंसी आर.एल.एस.डी.सी का जल्द से जल्द गठन कर बोर्ड के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की जाये। इस कारण सरकार के ध्यान आकर्षण हेतु अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल जारी रहेगी।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular