Monday, May 20, 2024
Homeबड़ी खबरDiwali 2023 : मिठाई बनाने में हो रहा नकली मावे का इस्तेमाल,...

Diwali 2023 : मिठाई बनाने में हो रहा नकली मावे का इस्तेमाल, ऐसे करें असली की पहचान

India News (इंडिया न्यूज़) Diwali 2023: आज पूरे भारतवर्ष में दिवाली की धूम है। इस त्योहार सभी एक दूसरों को गिफ्ट देते हैं। ये सिलसिला दिवाली से भाई दूज, धनतेरस और छठ पूजा तक चलता रहेगा। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि मिठाई में इस्तेमाल होने वाला मावा असली है या नकली।

कैसे बनता है नकली मावा

  • नकली मावे में मिल्क पाउडर, टेलकम पाउडर, चॉक,चूना और सफेद केमिकल्स जैसी खतरनाक चीजों का मिलावट किया जाता है।
  • इसे बनाने के लिए दूध में यूरिया, डिटर्जेंट पाउडर और घटिया क्वालिटी का वनस्पति घी मिलाया जाता है।
  • मावा बनाने के लिए वॉशिंग पाउडर, रिफाइंड, पानी और शुद्ध दूध मिलाकर तैयार किया जाता है।
  • कुछ जगहों पर मावा में शकरकंद, सिंघाड़े का आटा, मैदा या आलू भी मिलाते हैं।

ऐसे करें असली की पहचान 

  • पहले मावे में थोड़ी चीनी मिलाकर गर्म कर लें। फिर पानी छोड़ने लगे तो मतलब मावा नकली है।
  • अंगूठे के नाखून पर रगड़ने से अगर उसमें से घी की महक नहीं आती है, मतलब वह नकली मावा हैै।
  • खोया की गोली बनाने पर अगर वह फटने लगे तो समझ जाएं कि मावे में मिलावट किया गया है।
  • असली मावा मुंह में नहीं चिपकता, जबकि नकली मावा मुंह में चिपक सकता है।
Also Read :
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular