Sunday, May 12, 2024
Homeबड़ी खबरCrime: यूनिवर्सिटी में छात्र ने बहाई खून की नदियां..सबसे पहले किया था...

Crime: यूनिवर्सिटी में छात्र ने बहाई खून की नदियां..सबसे पहले किया था अपने बाप का कत्ल!

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Crime: चेक रिपब्लिक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्राग के एक विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक छात्र ने गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने से पूर्व छात्र ने सबसे पहले अपने पिता का कत्ल किया था। जिसके बाद वे वहां से सीधा युनिवर्सीटी पहुंचा और देश की सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।

हमलावर की भी हुई मौत

प्राग पुलिस प्रमुख मार्टिन वोंद्रासेक ने बताया कि यह रक्तपात चार्ल्स विश्वविद्यालय के फिलोसपी विभाग की इमारत में हुआ, जहां हमलावर एक छात्र था। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी की भी मौत हो गई। अब तक उसका नाम जारी नहीं किया गया है।

अब तक 14 लोगों की हुई मौत

मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पहले की पिता की हत्या

पुलिस का मानना ​​है कि बंदूकधारी ने गुरुवार 21 दिसंबर को प्राग के पास में ही स्थित अपने होमटायून होस्टून में अपने पिता की हत्या कर दी थी जिसके बाद वह खुद को भी मारने की योजना बना रहा था। बंदूकधारी पर 15 दिसंबर को प्राग में एक अन्य व्यक्ति और उसकी 2 महीने की बेटी की हत्या का भी संदेह है।

ये भी पढ़ें- COVID New Varient: कोविड के नए वेरिएंट JN.1 ने फैलाए पैर! बढ़ते ही जा रहे मामले

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular