Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRoad Accident: झालावाड़ से राजगढ़ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में...

Road Accident: झालावाड़ से राजगढ़ जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में 13 लोगों की मौत

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Road Accident: राजास्थान के झालावाड़ से मध्य प्रदेश के राजगढ़ बारात ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली का रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 13 लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं कई लोग हादसे मेें घायल हो गए हैं।

जानें पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले के मोतीपुरा गांव से गब्बालाल के बेटे मोतीलाल की बारात शाम करीब 5 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली में कमालपुरा के लिए रवाना हुई थी। खामखेड़ा से कुछ दूरी पर पिपलौदी मोड़ पर रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे।

हादसे में 13 लोगों की मौत

इस हादसे में 13 लोगों की मौत का मामला सामने आ रहा है। वहीं, हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चारों हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ड्राइवर शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था। हादसे में 3 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular