Saturday, July 27, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: इस शातिर औरत ने CI और कॉन्स्टेवल को बनाया हनीट्रैप का...

Rajasthan: इस शातिर औरत ने CI और कॉन्स्टेवल को बनाया हनीट्रैप का शिकार, वसूले 1 करोड़ रुपए

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान के अलवर से CI और कॉन्स्टेवल को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आ रहा है। जहां पहले महिला ने सीआई और कॉन्स्टेवल को हनीट्रैप में फसाया। फिर सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमैल किया। महिला और उसके 7 साथियों ने फेक रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 1 करोड़ रुपए वसूल लिए।

हनीट्रैप का शिकार हुए CI और कॉन्स्टेवल

अरावली विहार थाने में कुम्हेर सीआई महेंद्र कुमार राठी औक कॉन्स्टेवल रोहिताश रैगर को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आ रहा है। जिसके बाद ब्लैकमेल कर करीब 1 करोड़ रुपए की बसूली भी की गई है। गिरफ्तार महिलाओं का नाम कविता, संगीता और पूजा बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस हैड कॉन्स्टेवल गंगाधर और कॉन्स्टेवल विनोद कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया है।

फेक रेप केस की दी धमकी

एसपी (अलवर) आनंद शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की महिला से मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बाद में वे मिलने लगे और उनको संबंध गहरो हो गए। जिस दौरान महिला ने तस्वीरें और वीडियो बना लिए। बाद में महिला और उसके 7 साथियों ने फेक रेप केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें पैसे देने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। राजस्थान के अलवर की एक महिला ने एक पुलिस सीआई और कांस्टेबल को उनकी चैट और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के बाद 90 लाख और 6.5 लाख रुपए की वसूली कर ली है। महिला ने सीआई और कॉन्स्टेवल को पहले तो हनीट्रैप में फसाया। फिर सेक्सटॉर्शन कर ब्लैकमैल करने लगी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महिला के भाई और बहन भी इसमें शामिल थे। वे पैसे ऐंठने के लिए कॉल करते थे। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के घर पर छापा मारा और ब्लैकमैलिंग के संबंंध में फोटो वीडियो बरामड कर लिए। महिला, उसके भाई और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव से पहले कांग्रेस में दरार! सचिन पायलट ने बताई हार की वजह

ये भी पढ़ें-Paper Leak Bill: पेपर लीक बिल पर बोले अशोक गहलोत, कहा-…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular