Sunday, July 7, 2024
HomeजयपुरRajasthan News: 12 फरवरी को रामलला के दर्शन करने जाएंगे CM भजनलाल,...

Rajasthan News: 12 फरवरी को रामलला के दर्शन करने जाएंगे CM भजनलाल, मंदिर प्रशासन से आया न्यौता

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोधया में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और कैबिनेट रामलला के दर्शन करने जाएंगे। जानकारी के अनुसार वो 12 फरवरी को अयोध्या जा सकते हैं।

भाजपा के मुख्यमंत्री को अलग से समय

अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से भाजपा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को दर्शन के लिए अलग से समय दिए जानें की जानकारी मिल रही है। बीजेपी के सीएम भजनलाल और पूरी कैबिनेट टीम इसी क्रम में 12 फरवरी को अयोध्या जा सकते हैं। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजलाल अपनी पूरी कैबिनेट टीम के साथ विमान के द्वारा अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला के दर्शन करेंगे।

आधिकारिक पुष्टी होना बाकी

बता दें कि यह सूचना सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक सूचना आना बाकी है। सुत्रों के मुताबिक सीएम 12 फरवरी को अयोध्या दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Also Read: Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने इस बार लगाई गहलोत की ‘मुफ्त स्मार्टफोन योजना पर रोक, जाने क्या है वजह

Also Read: Bengaluru News: बच्चों को स्कूल पहुंचाने वाला 16 ड्राइवर था नशे में धुत, पुलिस ने की कार्रवाई

Also Read: India’s Stock Market: भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार,…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular