Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalRajasthan CM Bhajanlal : कुवैत अग्निकांड में 50 से ज़्यादा लोगों की...

Rajasthan CM Bhajanlal : कुवैत अग्निकांड में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत, CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़),Rajasthan CM Bhajanlal: कुवैत के मंगफ में बुधवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लग गई कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि आग की घटना में 30 से ज्यादा भारतीय कामगार घायल हुए हैं, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मामले में दुख जताया है। कुवैत के मंगफ में छह मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से 40 से ज्यादा भारतीय हैं जबकि घायलों की संख्या 50 बताई जा रही है। इसे कुवैत के इतिहास की सबसे भीषण इमारत आग बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं।

विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन कुवैत के लिए रवाना

इस घटना के बाद विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन कुवैत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कल शाम को पीएम के साथ हमारी बैठक हुई थी। वहां पहुंचते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। स्थिति यह है कि ज्यादातर पीड़ित जल गए हैं। कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट चल रहे हैं। शवों की पहचान होते ही उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा और शवों को भारतीय वायुसेना के विमानों से वापस घर लाया जाएगा। हमारे पास कल रात के ताजा आंकड़े हैं, जिसके अनुसार इस हादसे में 48 से 49 लोगों की मौत हुई है, जिसमें भारतीयों की संख्या करीब 43 है।

आग कैसे लगी?

आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। लेकिन कहा जा रहा है कि आग बिल्डिंग के किचन में लगी थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस बिल्डिंग को एनबीटीसी ग्रुप ने किराए पर लिया था, जहां कंपनी के कर्मचारी रहते थे। मरने वालों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं, जो केरल, तमिलनाडु और उत्तर भारत के राज्यों से हैं। इनकी उम्र 20 से 50 साल के बीच बताई जा रही है।

कुवैत में कितने भारतीय रहते हैं?

कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, कुवैत में इस समय करीब 10 लाख भारतीय रह रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मजदूर, इंजीनियर, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ और तकनीशियन हैं।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular