Monday, July 8, 2024
HomeजयपुरRajasthan : सोमवार को बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर, श्रद्धालुओं की प्रवेश...

Rajasthan : सोमवार को बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर, श्रद्धालुओं की प्रवेश वर्जित

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Rajasthan : राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर 10 जून को बंद रहेगा। इसकी वजह मंदिर के पदाधिकारियों ने साझा की है। मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार उस दिन श्याम बाबा का विशेष तिलक एवं भव्य पूजा है जिसमें केवल पुजारी ही सम्मिलित होंगे। इस वजह से 10 जून को वहां आमजनो का जाना मना है. आपको बता दें कि खाटू श्याम मंदिर में रोज़ाना लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, सभी श्रद्धालु भारत के अलग अलग क्षेत्र से श्याम बाबा के दर्शन करने और उन्हें चढ़ावा चढाने जाते हैं।

Also Read – NEET UG 2024 Result: उदयपुर की इशा ने रच दिया इतिहास,…

रविवार की रात्रि ही बंद हो जाएंगे पट

श्री खाटू श्याम मंदिर कमिटी के मंत्री श्याम सिंह चौहा ने बताया कि मंदिर के कपाट 10 जून रात 9 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन यानि 11 जून शाम 5 बजे तक कपाट खोल दिए जाएंगे। श्याम बाबा के दर पर श्रद्धालु अपनी सारी मनोकामनाएं पूरी होने की उम्मीद से जाते है। उन्हें हारे का सहारा भी कहा जाता है।

बाबा की विशेष पूजा का मुहूर्त

पुजारियों ने बताया कि सोमवार को है विशेष पूजा का मुहूर्त। इसलिए उस दिन विशेष पूजा का इंतज़ाम किया गया है। इसी के साथ तिलक की भी रस्म की जायेगी। खाटू श्याम में लोग कई आशाएं लेजर आते हैं जो मान्यत्र के अनुसार पूरी होती हैं।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular