Tuesday, May 21, 2024
Homeराजस्थानLawrence Bishnoi: गिरफ्तार हुआ लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक और गुर्गा, भागने...

Lawrence Bishnoi: गिरफ्तार हुआ लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक और गुर्गा, भागने की नाकाम कोशिश में फ्रेक्चर हुआ पैर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Lawrence Bishnoi: राजस्थान के जोधपुर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से बचने के लिए वह दीवार फांदकर कूदने की कोशिश कर रहा था। जिसमें उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे फौरन गिरफ्तार किया। बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक अफीम भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार हुआ लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का एक और गुर्गा

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के एक गुर्गे को रविवार शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला स्पेशल टीम और DST टीम ने दबिश देकर एक मकान से इस गुर्गे को दबोच लिया है। जब पुलिस उसे पकड़ गिरफ्तार करने पहुंची तो बदमाश ने दीवार फांदकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन नाकाम कोशिश में उसका एक पैर फ़्रैक्चर हो गया। इस दौरान पुलिस ने उसे तत्काल दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अफीम भी बरामद हुई है।

जोधपुर में सक्रिय होने की मिली थी सूचना

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े हुए हनुमानगढ़ के भैरू सिंह के जोधपुर में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना पर DST टीम ने भैरू सिंह की लोकेशन को ट्रेस करवाया। जिसके बाद उसकी लोकेशन बावड़ी में ट्रेक हुई। बदमाश भैरु सिंह एक मकान में छुपा हुआ था। इस पर पुलिस ने कमांडो के साथ मकान की घेराबंदी की। औऱ फौरन कार्रवाई कर आरोपी भैरुसिंह को दबोच लिया।

भागने की नाकाम कोशिश में फ्रेक्चर हुआ पैर

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पुलिस की घेराराबंदी को देखकर भैरू सिंह ने भागने का प्रयास किया। वह मकान की दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस बीच उसका पैर फ्रेक्चर हो गया। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करके उसको पकड़ लिया। पुलिस को उसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और 100 ग्राम अफीम बरामद हुई है। खेड़ापा पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसके पैर में प्लास्टर चढ़ाया जा चुका है। फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- PM Modi को पूरा भरोसा, तीसरी बार फिर मोदी सरकार, कही इशारा समझने की बात

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट?, इस जगह से चुनाव…

ये भी पढ़ें- Rajasthan: हाईकोर्ट की फटकार के बाद राजेंद्र प्रसाद को बनाया गया राजस्थान का नया एडवोकेट जनरल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular