होम / Health: सर्दियों में आंख के नीचे सूजन क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण और बचाव

Health: सर्दियों में आंख के नीचे सूजन क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण और बचाव

• LAST UPDATED : February 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Health: क्या आपके साथ ऐसा होता है जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपकी आंखें सूजी हुई होती हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके लिए है। सर्दी में सबसे ज्यादा ये प्रॉब्लम होती है। आपको बता दें कि, सर्दी में आंखों के नीचे सूजन आना आम बात है, लेकिन अगर ये ज़्यादा देर तक रहती हैं तो ये बड़ी समस्या बन सकती है। ऐसे में आपको कैसे इसका बचाव करना चाहिए इसके बारे में जानेंगे।

1.नींद ना आना

आंखों के आसपास सूजन की सबसे आम वजह ज्यादा रोना या फिर समय पर नहीं सोना। सूजन एडेमा की वह से होता है। यानी की जब हमारे शरीर के टिशूज़ में पानी भर जाता है तो ऐसी दिक्कत आपको हो सकती है। अगर सूजन कम है तो ये खुद चली जाएगी वरना इसका उपचार करवाना पड़ता है।

2. एलर्जी का मौसम

सूजी हुई आंखें मौसमी एलर्जी की वजह से होती है। सर्दी में ये परेशानी ज्यादा होती है। ज्यादातर लोगों की आंखें सर्दी में सूज जाती है। जब हिस्टामाइन त्वचा में रिलीज होता है, तो यह सूजन जैसी प्रतिक्रिया का कारण बनता है, खासकर आंखों के आसपास।

3. पीरियड्स के दौरान

आपको नहीं पता हो तो बता दें कि पीरियड्स के दौरान भी आपकी आंखे सूज सकती है। लेकिन ऐसा हर किसी लड़की के साथ हो ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर पीरियड्स के दिन आपके आंखों के पास सूजन होती है तो आप घबराए नहीं। ये थोड़ी देर बात खत्म हो जाएगी।

Also Read: IPL 2024 schedule: IPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब

4. रोने के कारण

ज्यादा रोने से भी आपके आंखों के नीचे या फिर आसापस सूजन आ सकती है। दरअसल रोने की वजह से आपकी आंखों के lacrimal glands को आंसू बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से आंखों के आस पास सूजन आ जाती है।

5. ज़्यादा ड्रिंक कर लेने से

अगर आप ड्रिंक पीने के शौकीन है तो ये बिमारी आपको हो सकती है। यानी की आपकी आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। शराब आपके शरीर को डीहाइड्रेट करता है जिसके कारण भी सूजन हो सकती है।

6. आपको थाइरॉयड है

अगर आप थाइरॉयड के शिकार हैं तो भी आपको ये परेशानी हो सकती है। कुछ तरह के हाइपर-थायरॉयडिज़्म के मरीज़ों की आंखों के आसपास ज्यादा मोटापा रहता है। जिनकी आंखें सूजी लगती है। सूजी हुई पलकें ल्यूपस, डर्माटोमायोसिटिस और अन्य संयोजी ऊतक रोगों में भी नजर आ सकती है।

7. ज़ुकाम की वजह से

आमतौर पर सर्दी जुकाम के कारण भी आंखों के आस पास सूजन आ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके चेहरे से तरल पदार्थ निकालने वाली गुहाएं, साइनस कंजेशन की वजह से बंद हो जाती हैं, जिससे आंखों के आसपास सूजन आ जाती है।

8. आपकी फिज़िकल एक्टिविटी कम है

इसका मुख्य कारण फिज़िकल एक्टिविटी से दूर रहना भी हो सकता है। अगर आप रोजाना फिज़िकल एक्टिविटी करते हैं तो आप ठीक रहते हो लेकिन यदि आप फिज़िकल एक्टिविटी कम कर देते हो तो आपकी आंखे सूज सकती है। यदि आप किसी वजह से ज़्यादा लेटे रहते हैं तो आपको ये समस्या हो सकती है।

Also Read: Traffic Rules: कितने चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस हो जाता…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox