Tuesday, July 2, 2024
HomeNationalAjmer News: RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर ACB का छापा! जानें...

Ajmer News: RPSC मेंबर संगीता आर्य के घर ACB का छापा! जानें क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan Ajmer News: कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) सदस्य संगीता आर्य के घर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम पहुंची है। राजधानी जयपुर से अजमेर पहुंची एसीबी की टीम संगीता आर्य के घर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह कार्रवाई किस मामले में की जा रही है इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में एसीबी का छापा 

लेकिन जयपुर से पहुंची टीम मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे से अजमेर के टोडर माल स्थित संगीता आर्य के सरकारी बंगले पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।  माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ या कार्रवाई के लिए एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम संगीता आर्य के आवास पर पहुंची है।

Also Read: PM Modi Rajasthan Visit: आज भारत शक्ति में शामिल होंगे PM…

एसीबी ने संगीता आर्य से 2 घंटे तक पूछताछ की

संगीता आर्या से टीम विभिन्न फाइलों को लेकर बंद कमरे में करीब 2 घंटे से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि आरपीएससी सदस्य संगीता आर्य के पति निरंजन आर्य आईएएस अधिकारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के दौरान वह मुख्य सचिव के पद पर रहे थे।

Also Read: CM Bhajan Lal Sharma: CAA लागू होने से गदगद हुए सीएम…

कांग्रेस के टिकट पर सोजत से विधानसभा चुनाव लड़ा

संगीता आर्य खुद सोजत से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन उस वक्त उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी माना जा रहा है कि वह लोकसभा चुनाव में ताल ठोक सकती हैं. राजनीतिक दृष्टि से यह साफ है कि कांग्रेसी मानसिकता वाले अफसरों पर दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।फिलहाल एसीबी अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनके बयान से साफ हो जाएगा कि मामला क्या है।

Also Read: Rajasthan Politics: कांग्रेस में शामिल हुए BJP सांसद राहुल कास्वां, टिकट…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular