Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023Rajasthan Cabinet: भजन लाल शर्मा के मंत्री मंडल में कौन कौन हो...

Rajasthan Cabinet: भजन लाल शर्मा के मंत्री मंडल में कौन कौन हो सकता है शामिल? जानिए..

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Rajasthan Cabinet: मंगलवार12 दिसंबर को राजस्थान के अगले सीएम का ऐलान कर दिया गया था। राजस्थान में बीजेपी की तरफ से अगले सीएम भजन लाल शर्मा होंगे। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा होंगें और लोकसभा स्पीकर वासुदेव देवनानील का नाम लिया गया। अब राजस्थान की कैबिनेट में कौन कौन से से नेता शामि होंगे इस बात को लेकर इस समय सस्पेंस अभी बरकरार। शुक्रवार 15 दिसंबर को भजन लाल शर्मा के साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रुप में दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा कैबिनेट में शामिल मंत्री भी शपथ लेगे। फिलहाल उनके नामों को लेकर सस्पेस अभी जारी है।

कैबिनेट में होगा कौन शामिल

इस वक्त सियीासत में मंत्रिमंडल के नामों को लेकर अटकलें शुरू हो गई है। सियासी चर्चा है कि मंत्रिमंडल के पहले फेज में 18 से ज्यादा मंत्री बनाए जाने की संभावना है। इनमें संघ से जुड़े हुए विधायकों को प्राथमिकता मिल सकती है। और शायद शपथ समारोह में ये लोग भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्रिमंडल के नाम को लेकर सभी अपने-अपने कयास लगा रहे है। काफी हद तक अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे कौन से नेता है जिनका नाम मंत्री मंडल में शामिल हो सकता है।

ये नेता हो सकते हैं शामिल

ग्रह मंत्री की रेस में ये नेता आगे

गृहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को लेकर सियासी दौड़ शुरू हो गई है। गृहमंत्री पद के लिए किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालक नाथ का नाम चर्चा में है। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के नाम को भी लेकर अंदाजा लगया जा रहा है। राठौड़ काफी अनुभवी और कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। सतीश पूनिया का नाम भी चर्चा में हैं।

बीजेपी का धर्म कार्ड

बीजेपी ने इस चुनाव में हिंदुत्व का धर्म कार्ड जमकर खेला है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार धर्म गुरुओं को विधानसभा का चुनाव लड़ाया है। इनमें ओटाराम देवासी, महंत बालक नाथ, बाल मुकुंदाचार्य और महंत प्रताप पुरी शामिल है। सभी ने चुनाव भी जीता है। ऐसे में इन धर्मगुरुओं के भी नए मंत्रिमंडल में शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। इनमें तिजारा विधानसभा से चुनाव जीते महंत बालक नाथ का गृहमंत्री बनाने की चर्चा सुर्खियों में है।

महिलाओं को भी कर सकते हैं मंत्री मंडल में शामिल

सुनने में आ रहा है भजन लाल के कैबिनेट में तीन से चार महिला विधायक शामिल हो सकती है। इस रेस में अनिता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी, नोक्षम चौधरी और सिद्धि कुमारी महिला मंत्रियों की प्रबल दावेदार की चर्चा में हैं। अनिता भदेल वसुंधरा सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं।

इन विधायकों का भी लगाया जा रहा अंदाजा

राजस्थान कैबिनेट में कई ऐसे विधायक हैं, जो मंत्री बनने के दावेदार हैं। इनमें विश्वराज मेवाड़, मदन दिलावर, जोगेश्वर गर्ग पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जितेंद्र गोठवाल, गोपाल शर्मा, जवाहर सिंह बेडम, जगत सिंह, हंसराज पटेल, पब्बाराम बिश्नोई, हीरालाल नागर, भैरा राम चौधरी, लालाराम बैरवा, संजय शर्मा, लादू लाल पिपलिया, जयदीप बिहाणी और ताराचंद जैन के नाम शामिल है।

जातिय गणित को लेकर चलेगी बीजेपी?

माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जातिगत आधार का खयाल रखा जाएगा। वर्तमान भाजपा विधायकों के जातीय गणित की बात करें तो, इनमें राजपूत 17, जाट 12, ब्राह्मण 12, SC के 23, SC के 16, गुर्जर 5, वैश्य 8, रावत 3, नागर/धाकड़ 3, कलवी/पटेल 3, बिश्नोई 2, सैनी 2, यादव 2, सिंधी 2, देवासी, राजपुरोहित, जट/सिख 1-1, अन्य 2 मिलाकर कुल 115 विधायक हैं।

Read Also-Rajasthan Politics: महारानी वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर ये क्या…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular