Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थान चुनाव 2023चुनावी बयानबाज़ीRajasthan Election 2023: CM चेहरा न घोषित करने के सवाल पर कांग्रेस...

Rajasthan Election 2023: CM चेहरा न घोषित करने के सवाल पर कांग्रेस नेता खाचरियावास ने दिया जवाब

- Advertisement -

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है। सूबे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं। अरोप-पत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस द्वारा CM फेस घोषित न करने के सवाल पर प्रताप सिंह खाचरियावास का बयान सामने आया है।

खाचरियावास ने कहा

मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा मुख्यमंत्री का चेहरा वहां घोषित किया जाता है जहां मुख्यमंत्री नहीं होता है। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस की सरकार फिर से सत्ता में आने वाली है। उसके बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा।

25 नवंबर को चुनाव

खाचरियावास ने आगे कहा यह सब बाद में तय होगा, फिलहाल कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए झगड़ा नहीं है। चेहरा तो भाजपा को घोषित करना चाहिए। गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। लेकिन चुनाव से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक-दूसरे पर CM का चेहरा न घोषित करने का आरोप लगा रहें है।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular