Sunday, July 7, 2024
Homepoliticsवो कंपनी जिसने कांग्रेस का हमेशा से चुनाव प्रचार का काम संभाला

वो कंपनी जिसने कांग्रेस का हमेशा से चुनाव प्रचार का काम संभाला

- Advertisement -

(इंडिया न्यूज),जयपुर: (Rajasthan Assembly Election 2023) राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत ने बड़ी इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी डिजाइन बॉक्स को विधानसभा चुनाव प्रचार का काम सौंपा गया है। खास बात तो यह है कि इससे पहले ये कंपनी राज्य में गहलोत के विपक्षी खेमा माने जाने वाले सचिन पायलट के साथ भी काम कर चुकी है।

बता दे कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान डिजाइन बॉक्स कंपनी चलाने वाले नरेश अरोड़ा की टीम बीते दिसंबर में सचिन पायलट के साथ काम कर रही थी और अब पायलट की भरोसेमंद कंपनी के सहारे गहलोत भी खेल खेलने जा रहे हैं।

  • राजस्थान में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव।
  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंपनी ने सचिन पायलट के साथ भी काम किया था। 
  • चंडीगढ़ में 2011 में कंपनी की नींव डाली गई थी।
  • साल 2021 में कंपनी के ऑफिस में IT ने छापा मारा था।

यह कंपनी पहली बार 2019 में चर्चा में आई

सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत और उनकी टीम के साथ कई बैठकों के बाद नरेश अरोड़ा ने राजस्थान में गहलोत के साथ काम भी शुरू कर दिया है। इसकी झलक बीते हफ्ते आए राजस्थान के बजट से पहले प्री बजट टैग लाइन में देखी गई थी। बता दे कि “बचत, राहत, बजट” टैग लाइन के साथ बजट का प्रचार डिजाइन बॉक्स के सुझाव पर ही किया गया।

डिजाइन बॉक्स पहली बार तब चर्चा में आई थी जब कांग्रेस की प्रचार कमेटी को 2019 में कंपनी के प्रचार की जिम्मेदारी में प्रमुख भूमिका के लिए चुना गया था। इससे पहले कर्नाटक में डिजाइन बॉक्स बीते दो सालों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ काम का रही है। आपको बता दे कि चंडीगढ़ में नरेश अरोड़ा ने कुछ साथियों के साथ मिलकर 2011 में कंपनी की नींव डाली थी।

कंपनी पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने मारा था छापा

साल 2021 में कंपनी के चंडीगढ़ और मोहाली स्थित ऑफिस में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा था। तब डिजाइन बॉक्स के प्रमुख नरेश अरोड़ा ने इसे बदले की कार्रवाई बताया था। अरोड़ा ने कहा था कि उन्हें और उनके साथियों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वो विपक्ष और मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा कि ये छापा फर्म को डराने के लिए था, ताकि वे भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए काम न करें। यह दुर्भाग्य की बात है कि इतनी ताकतवर होने के बाद भी सत्ता पक्ष को विपक्ष के साथ काम करने वालों को डराना-धमकाना पड़ रहा है।

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular