Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsSwearing in Ceremony: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची का पद...

Swearing in Ceremony: युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची का पद ग्रहण समारोह के बाद किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज का प्रयोग

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज),Swearing in Ceremony: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची का पद ग्रहण समारोह रखा। इस समारोह के बाद पुलिस विभाग में भगदड़ मच गई। लेकिन ऐसा क्या हुआ, जोकि पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तो आइए इस मामले को विस्तार से जानते है। राजधानी जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पहुंचे। जहां युवा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चैची का पद ग्रहण करने के लिए एक समारोह रखा गया था।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

इस कार्यालय में पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शामिल होना था। अंकित चैची ने पद ग्रहण करने के बाद अचानक बिना किसी को सूचित किए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर दिया। इसको देखकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए किया गया लाठीचार्ज

आपको बता दें कि आनन-फानन में पुलिस की टुकड़ियों को तैनात किया गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज का प्रयोग करना पड़ गया। पुलिस और इंटेलिजेंस के अधिकारी इस अचानक हुए घेराव को लेकर तनाव में हैं। बता दें कि युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सोडाला थाने ले जाया गया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular