Sunday, June 30, 2024
Homepoliticsपरिणीति चोपड़ा और आप सांसद के रिलेशनशिप को संजीव अरोड़ा ने दी...

परिणीति चोपड़ा और आप सांसद के रिलेशनशिप को संजीव अरोड़ा ने दी क्लीन चिट

- Advertisement -

जयपुर: (Parineeti Chopra-Raghav Chadha) बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति की डेटिंग की खबरों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर ट्वीट की मुहर लगा दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर उनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

AAP सांसद ने दोनों की तस्वीर शेयर की

बता दें कि AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!”

ट्वीट को देखने के बाद फैंस बेहद खुश है

संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। फैंस परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को लेकर दोनों के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर कुछ नही कहा है। मगर AAP सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने दोनों के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular