Tuesday, July 2, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics News: चुनाव से पहले भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ का भरतपुर...

Rajasthan Politics News: चुनाव से पहले भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ का भरतपुर दौरा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़)Rajasthan Politics News: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में सभी पार्टियों के छोटे-बड़े नेता राजस्थान के दौरे पर है। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के बाद अब भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ राजस्थान के दौरे पर है। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ मंगलवार यानी छ: जून को भरतपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। राठौड़ ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सचिन पायलट का विमान ऑटो मोड़ पर है, वह कहां लैंड होगा ये वही जानते हैं।

सचिन पायलट ने RPSC से यात्रा शुरू की थी

राजेंद्र राठौड़ ने आगे यह भी कहा कि सचिन पायलट ने RPSC से यात्रा शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने पूरी गंगा मैली होने की बात कहकर पुनर्गठन की बात कह ड़ाली थी। बाबूलाल साल 2020 के अंदर RPSC सदस्य बने, उसके बाद जितनी भर्तियां हुईं, उन सभी भर्तियों की जांच की बात कही थी। पेपर लीक करने वाले लोगों पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने की मांग भी की थी। लेकिन, अब क्या कारण है कि वे आलाकमान के पास जाकर और सत्ता की भागीदारी की बात करने लग गए। इसका मतलब साफ है कि ये जनसंघर्ष नहीं कुर्सी का संघर्ष था। यह किस्सा कुर्सी का है, जो सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था।

पेपर लीक मामले में कालेधन का उपयोग हुआ

राजेंद्र राठौड़ ने ये भी बात भी कही कि राजस्थान में पेपर को लीक करने वाले लोगों ने कालेधन का उपयोग किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री खुद कहते हैं कि कांग्रेस के विधायकों के पास अकूत धन है, वह वापस करना चाहिए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल की सरपरस्ती में रीट का पेपर लीक हुआ और स्ट्रांग रूम से बाहर आकर बिकना शुरू होता है। उसे बेचने के लिए अवैध धन का उपयोग होता है।

BJP पीएम मोदी और शाह के चेहरे पर लड़ते हैं चुनाव

सीएम के चेहरे को लेकर राठौड़ ने ये भी कहा कि हम पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के चेहरे पर चुनाव लड़ते हैं। दुनिया के 73 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रिय व्यक्ति कोई नहीं है। कांग्रेस के पास इस तरह का कोई चेहरा नहीं है। वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह भाजपा से बिल्कुल अलग नहीं हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular