Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: अशोक गहलोत बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मुझे विश्वास है...

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- मुझे विश्वास है कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी होगी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनका कहना है कि अगर कांग्रेस राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ती है तो वह सत्ता में वापस आएगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के 1 सवाल से बचते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में हर कोई आलाकमान के फैसले को स्वीकार करता है।

सचिन पायलट ने 15 मई को एक बैठक में चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस महीने के अंत तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएंगी तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। दरअसल सचिन पायलट वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी

अपनी पार्टियों के नेतृत्व वाली सरकार को अल्टीमेटम देने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह तो मीडिया वाले ज्यादा फैला देते हैं। हम इन पर विश्वास नहीं करते हैं। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और हम सत्ता में वापस लौटेंगे। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले कुछ दिनों में राजस्थान को लेकर कांग्रेस दिल्ली में बैठक कर सकती है। बैठक के बारे में पूछे जाने पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि चर्चा होगी सभी अपने सुझाव देंगे उसके बाद अलार्म द्वारा निर्देश जारी किए जाएंगे।

कर्नाटक का अनुभव हमारे काम आ सकता है

एक बार आलाकमान कांग्रेस अध्यक्ष एक फैसला लेता है हर कोई इस फैसले को स्वीकार करता है। फिर हम काम पर लौट आते हैं। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो चर्चा होगी उसमें कर्नाटक का अनुभव हमारे काम आ सकता है। उस पर भी चर्चाएं होंगी हम सब मिलकर जो फैसला लेंगे उसे स्वीकार करेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।

कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है कि सरकार पैसे खर्च करने से नहीं बनती है बल्कि विकास करने से बनती हैं। कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को रास्ता दिखाया और यही रास्ता देश की जनता बीजेपी को दिखाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार का महंगाई राहत शिविर अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है और लोगों को उत्साह भी दिख रहा है।

ALSO READ:  भारत-पाक सीमा से लगे इस गांव में ‘लॉकडाउन’, शाम 7 से सुबह 6 बजे तक प्रवेश करने पर रोक

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular