Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRAJASTHAN NEWS: CM गहलोत का 72वां जन्मदिन जन सेवा दिवस के...

RAJASTHAN NEWS: CM गहलोत का 72वां जन्मदिन जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया, बच्चों को किया गया कॉपी-पैन वितरित

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के हनुमानगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 72वां जन्मदिन बुधवार को जन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

इसके तहत जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जंक्शन में शिव मंदिर सिनेमा के पीछे स्थित नवज्योति विशेष विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विशेष बच्चों को कॉपी-पैन वितरित किए गए

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष बच्चों के साथ सूबे के मुखिया के जन्मदिन की खुशियां सांझा करते हुए मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। विशेष बच्चों को कॉपी-पैन वितरित किए गए।

इसके बाद जंक्शन धानमंडी स्थित इन्दिरा रसोई में आगतुंकों को नि:शुल्क भोजन करवाया गया। ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से जंक्शन रेलवे स्टेशन बाउंड्री में साधुओं को फल व बच्चों को गुब्बारे-खिलौने बांटे गए।

गहलोत सरकार ने जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का काम किया

इस दौरान सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि पिछले करीब साढ़े चार सालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। वर्तमान में राज्य सरकार के निर्देशानुसार लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों में उमड़ रही भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गहलोत सरकार ने जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। इससे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

ALSO READ: पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी करने वाले तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामलें की पूछताछ में जुटी पुलिस

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular