Sunday, June 30, 2024
HomepoliticsRajasthan News: हड़ताल पर बैठे पशु चिकित्सकों से CM गहलोत ने की...

Rajasthan News: हड़ताल पर बैठे पशु चिकित्सकों से CM गहलोत ने की मुलाकात, दिया आश्वासन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: कई दिनों से हड़ताल पर बैठे राज्य के पशु चिकित्सकों से आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की। जिसके बाद पशु चिकित्सक संगठनों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। जी हां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुरुवार यानी 28 सितंबर की सुबह मुख्यमंत्री निवास पर राज्य के पशु चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सीएम गहलोत ने पशु चिकित्सकों के प्रतिनिधि मण्डल के सुझावों का परीक्षण करवाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदेश के पशु चिकित्सक संगठनों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।

हमने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की-CM

आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा – राज्य सरकार पशु चिकित्सकों सहित राज्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की है। इसके बाद उन्होंने कहा – पशु चिकित्सा संबंधी अध्ययन के लिए राज्य में वृहद स्तर पर वेटनरी कॉलेज और जोबनेर में वेटनरी यूनिवर्सिटी खोली गई है। मुख्यमंत्री ने आगे ये भी कहा – पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना वरदान साबित हुई है। प्रति परिवार दो दुधारू पशुओं का 40-40 हजार रुपए का बीमा करने से पशुपालकों को सम्बल मिला है।

इस अवसर पर कई लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, महामंत्री अर्जुन शर्मा, राजस्थान पशु चिकित्सा संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी और राजस्थान वेटनरी डॉक्टर्स एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्द्रजीत सिंह, महासचिव डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार रंगा मौजूद थे।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular