Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan News: CM अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की कानून...

Rajasthan News: CM अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर की चर्चा, लोगों को सावधान रहने की दी सलाह

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan News: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को कई सुविधा और व्यवस्था का लाभ दे रही है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के लोगों को एक और सुविधा देने जा रही है।

जी हां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार यानी सात जून को पुलिस मुख्यालय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर राज्य को लोगों के साथ यह जानकारी साझा की है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अनिवार्य FIR व जांच में लगने वाले समय को कम करने जैसे कदमों में राजस्थान पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।

चुनाव के दौरान बहुत सी साम्प्रदायिक ताकतें आएंगी

चुनाव के दौरान बहुत सी साम्प्रदायिक ताकतें अफवाह व भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उनसे हम सब लोगों को सावधान रहना है और ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। शांति व सौहार्द ही विकास के आधार हैं। आज पुलिस मुख्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विचार रखे।’

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular