Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan: 64 दिन के बाद मंत्रालयिक कर्मचारी काम पर लौटे, सरकार से...

Rajasthan: 64 दिन के बाद मंत्रालयिक कर्मचारी काम पर लौटे, सरकार से हुआ समझौता

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: राजस्थान सरकार से बीती रात राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का समझौता हो गया है। 64 दिन के बहिष्कार के बाद आज से सभी मंत्रालयिक कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। राजस्थान सरकार से समझौते के बाद आम जनता और कर्मचारी ने राहत की सांस ली है।

राजस्थान सरकार के कार्मिक सचिव हेमंत गेरा और राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह के बीच समझौता हुआ। दरअसल राजस्थान सरकार ने चौधरी की ज्यादातर स्वीकार कर ली है।

दो बार बैठक के बाद यह समझौता हुआ

बता दें कि कार्मिक सचिव और मुख्य सचिव की उपस्थिति में दो बार बैठक के बाद यह समझौता हुआ है। दरअसल इन दोनों के बीच में पहली बातचीत रात 9:00 बजे तक चली जोकि विफल हुई। वही फिर 9:30 के बाद दूसरी बार बातचीत हुई।

एजुकेशन को लेकर कमेटी बनाने का समाधान निकला

जिसमें कर्मचारियों की ग्रेड पे और एजुकेशन को लेकर कमेटी बनाने का समाधान निकला। प्रदेश में 30 से ज्यादा विभागों में फाइलों की पेंडेंसी हड़ताल की वजह से बढ़ गई है। जिन फाइलों की पेंडेंसी को खत्म करने के लिए कर्मचारियों को लगभग 1 महीने का समय लग सकता है।

ALSO READ: BJP के कार्यकर्ता ने सचिवालय का किया घेराव, भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हुए बीजेपी कार्यकर्ता

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular