Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Housing Board: राज्य में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब की तर्ज पर...

Rajasthan Housing Board: राज्य में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब की तर्ज पर बन रहा राजस्थान आवासन मंडल, इसमें है कई सुविधाएं

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Housing Board: राजस्थान की राजधानी में विधानसभा के पास कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब ऑफ राजस्थान का भवन बन रहा है। यह दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब की तर्ज पर राज्य में काम कर रही है। बता दें कि विधानसभा सदस्यों के लिए राजधानी जयपुर में दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब ऑफ राजस्थान बनाया जा रहा है।

राजस्थान आवासन मंडल को आधुनिक सुविधाओं से तैयार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट को सितम्बर तक पूरा करने का समय दिया गया है, लेकिन मंडल इसे अगस्त में पूरा करने का दावा कर रहा है। आपको बता दें कि विधायक नगर पूर्व (विधानसभा के पास) में 09 फरवरी 2022 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। जेडीए ने राजस्थान आवासन मंडल को 4,948.92 वर्ग गज भूमि क्लब के लिए आरक्षित किया था। इसे 90 करोड़ में तैयार किया जा रहा है। इस राजस्थान आवासन मंडल 05 मंजिल के अलावा भूतल और बेसमेंट का काम पूरा हो चुका है।

राजस्थान आवासन मंडल बनेगा रेस्टोरेंट

इसके अलावा इसमें 165 सीट की क्षमता वाला रेस्टोरेंट तैयार होगा।
इसके बाद इसमें एक 100 सीटों की क्षमता वाला कैफेटेरिया और 5 लॉउंज तैयार होंगे।
50 सीटों की क्षमता का होम थियेटर और हैल्थ स्पा भी होगा।
इसमें दो बड़े हॉल बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता 125 और 225 सीटों की रखी गई है।
सेमी कवर्ड स्वीमिंग पूल और 3 कॉन्फ्रेंस और मीटिंग रूम भी इसमें शामिल है।
इसमें बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर गेम्स रूम और टेबल टेनिस रूम बनाए जाएंगे।

सीएम गहलोत की 2021-22 बजट घोषणा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2021-22 में बजट घोषणा की थी। उसके बाद मंडल ने काम शुरू किया। तय तो ये था कि समय से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन बता दे कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular