Sunday, June 30, 2024
HomepoliticsRajasthan Elections 2023 : BSP की दूसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों को यहां...

Rajasthan Elections 2023 : BSP की दूसरी लिस्ट, 4 उम्मीदवारों को यहां से दिया टिकट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय पास है। ऐसे में अलग-अलग पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषिणा कर रही है। इस बीच टिकट के लिए मारामारी चल रही है। जिसे टिकट मिल रहा है वह खुशी से झुम रहा है, तो वही कई जगह पर उम्मीदवार विरोध कर रहे है। बता दें बीजेपी और कांग्रेस अब अपनी तीसरी लिस्ट जारी करने जा रहे हैं। इस बीच बसपा ने अपने टिकटों का ऐलान कर दिया है। बसपा ने 23 अक्टूबर की देर रात एक नई लिस्ट जारी की है। जिसमें चार उम्मीदवारों के नामों शामिल है। बसपा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश के अनुसार राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 4 उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उन्हें विधानसभा प्रभारी भी बनाया गया है।

BSP उम्मीदवारों के नाम

सांगानेर – (क्रमांक संख्या 55) – रामलाल चौधरी।
रामगढ़ – (क्रमांक संख्या 67) – दीवान चंद।
बांदीकुई – (क्रमांक संख्या 85) – भवानी सिंह गुर्जर।
कोटपूतली – (क्रमांक संख्या 40) – प्रकाश चंद्र सैनी।

BSP के 22 प्रत्याशियों का ऐलान

आपको बता दें कि बसपा ने 21 अक्टूबर को अपने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। 22 अक्टूबर तक बहुजन समाज पार्टी ने राजस्थान ने अपने 22 प्रत्याशियों का ऐलान किया था अब केवल 26 प्रत्याशियों के नामों का एलान हो गया है।

विधानसभा चुनाव रिजल्ट

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। सभी 200 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular