Tuesday, July 2, 2024
HomepoliticsRajasthan Election 2023: राज्य की इन सीटों पर है पुरुष से ज्यादा...

Rajasthan Election 2023: राज्य की इन सीटों पर है पुरुष से ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या, जानें अंतर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अब आचार संहिता भी लग चुकी है। इसी के साथ ही अब प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी है। लेकिन इससे पहले जान ले कि राजस्थान की किस सीट पर कितनी महिला प्रत्याशी है। आपको बता दें कि राजस्थान में 5.26 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 2.51 करोड़ महिलाएं है, तो 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष हैं। अगर बात करें थर्ड जेंडर मतदाता की तो, वे 606 है।

2023 के चुनाव में युवा वोटर की संख्या

2023 के चुनाव में 22 लाख 20 हजार से अधिक ऐसे युवा है जो, अस साल पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर औसतन पांच से 14 हजार नए वोटर जुड़े हैं। इसी तरह प्रदेश की निंबाहेड़ा एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना से अधिक है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 275328 है। इनमें से 137733 महिला और 137591 पुरुष मतदाता हैं यानी 142 महिला वोटर ज्यादा है। वहीं, चार थर्ड जेंडर वोटर भी हैं।

पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या

राजस्थान की चार विधानसभा सीटें ऐंसी हैं, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 800 से भी कम अंतर हैं। अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर 10 हजार 624 पुरुष और 104557 महिला वोटर हैं, यानी अगर अंतर कुया जाए तो, सिर्फ 67 मतदाताओं का है। इसी तरह कपासन में पुरुष 134736 और 134604 महिला मतदाता हैं, यहां दोनों के बीच का अंतर 132 है। बता दें कि प्रतापगढ़ में 128729 पुरुष और 128308 महिला मतदाता हैं, यहां ये अंतर 421 है। तो वहीं, बांसवाड़ा में 140440 महिला और 139712 पुरुष मतदाता है, यानी इसमें अंतर 728 वोटर का है। इसी तरह, कुल 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड इन मतदाताओं को चुनाव के समय डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular