Sunday, July 7, 2024
HomepoliticsRajasthan Congress: कांग्रेसियों को दिल्ली में मीटिंग से बढ़ी उम्मीद, सीएम अशोक...

Rajasthan Congress: कांग्रेसियों को दिल्ली में मीटिंग से बढ़ी उम्मीद, सीएम अशोक गहलोत ने किये कई बड़े दावे

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Congress: राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। वही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से सचिन पायलट के बारे में जब कहा गया कि क्या पायलट को कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष बनाने वाली है, तो सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने अपने लाइफ में कभी भी कांग्रेस में ऐसी स्थिति नहीं देखी है कि कोई भी नेता कुछ कहता हो उसे कौन सा पद चाहिए। इसके बारे में पार्टी उससे पूछती हो।

कांग्रेस पार्टी में इतनी एकता है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी कि आप किसी को मनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ है और ना ही ऐसा कभी होगा।

कांग्रेस में किसी नेता या कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस में किसी नेता या कार्यकर्ता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कह दे कि मुझे इस पद पर रहना है। हम अपने काम को लेकर चुनाव लड़ेंगे और राजस्थान में हमारी सरकार बनेगी। चुनाव का बिगुल राजस्थान में बज चुका है। कांग्रेस का संगठन बहुत ही मजबूत है। राजस्थान के लोकल भाजपा एकता को अमित शाह ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों ने संगठन के लिए कुछ नहीं किया है।

राजस्थान में भाजपा पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी

वही मुख्यमंत्री गहलोत का मानना है कि राजस्थान में भाजपा पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। राजस्थान में हमने बहुत अच्छे तरीके से काम किया है। जनता हमारे काम से बहुत खुश है। जनता हमारी सरकार से बहुत खुश है। कोई भी नेता कोई चीज मांगे या अलाप मान कहे कि आप कौन सा पद लेंगे ऐसी रीति रिवाज मैंने कांग्रेस में नहीं देखा है और ऐसा कभी नहीं होता है।

ALSO READ: CM अशोक गहलोत ने मोदी सरकार साधा पर निशाना, कहा- ओपीएस जिंदाबाद’ के नारे…………………

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular